आज की बदलती हुई लाइफ स्टाइल ने सबसे ज्यादा असर हमारे खान-पान पर डाला है। आज के समय में ना तो हम ठीक से रात को खाना खा पाते हैं और ना ही दिन में, और अगर थोड़ा बहुत टाइम मिल भी गया तो क्यो खाया किस तरह खाया ये एक बड़ा सवाल है।
लेकिन, कई लोग तो खड़े रहकर, चलते-फिरते, भागते-दौड़ते यहां तक की लेटे-लेटे फोन पर बतियाते और टीवी देखते ही लंच और डिनर कर लेते हैं। हम लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं। तो ये आदत हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक है।जो लोग खाना खाने के बाद ये गलतियां कर रहे हैं वो लोग जानलेवा बीमारियों को निमंत्रण दे रहे हैं। क्या आप भी तो खाना खाने के बाद ये गलती कर रहे।
अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद फल या फिर फलों का जूस के सेवन करते हैं तो आज से ही इन आदतों को छोड़ दीजिए और इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि फलों में फाइबर पाया जाता है और यह आंतों की सफाई के साथ-साथ आंतों के लिक्विड फ्लो को बढ़ाता है।यदि आप खाना खाने के तुरंत नाहने जाते हैं तो इस आदत को भा आज से ही छोड़ दें। अगर आप नाहने के ज्यादा शौकिन हैं तो खाना खाने से पहले नाहने की आदत को अपनाएं। दरअसल, खाना खाने के बाद ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिसके बाद पेट के हिस्से पर रक्त प्रवाह का सीधा असर होता है।इसका सीधा असर पाचन क्रिया पर होता है और वह मंद पड़ जाती है। जाहिर है पचन ठीक से नहीं होने पर कब्जियत, गैस और लिवर संबंधी अन्य समस्या होती है और आगे चलकर इससे पेट का कैंसर तक हो सकता है। चाय और कॉफी आज के समय में जरूरत कम फैशन ज्यादा बन गई है।
दरअसल, लंच और डिनर के बाद यदि आप तुरंत चाय पीते हैं तो इस आदत को आज ही बदल डालिए क्योंकि चाय गर्म होती है और खाने के तुरंत बाद पेट में जाकर पाचन क्रिया पर सीधा असर डालती है। जहां पाचन क्रिया मंद होती है तो इससे पेट फूलना, गैस होना, कब्जियत जैसी बीमारी होती है।सिगरेट पीना तो वैसे भी खतरनाक है और यदि आप लंच या डिनर के तुरंत बाद यदि आप सिगरेट पीते हैं तो पाचन क्रिया तो मंद पड़ जाती है बल्कि पूरे शरीर की पर इसका असर पड़ रहा है। यही नहीं यह गैस और शरीर के तापमान को भी बढ़ाती है।खाना खाने के बाद यदि आप सीधे बिस्तर पर जाकर सो रहे हैं तो आज ही इस आदत को छोड़ दें। बदलती लाइफ स्टाइल ने सबसे ज्यादा इसी समस्या बढ़ाया है। थक हारकर अनियमित खान पान और दिनचर्या और उसमें भी सीधे सो जाना पाचन संबंधी कई समस्या पैदा कर सकता है।गैस, कब्जियत, अपचन और आंतों संबंधी कई समस्याओं की जड़ खाकर सो जाना है। बेहतर होगा कि खाने और सोने के बीच में थोड़ा सा अंतराल रखें क्योंकि इससे गैस और आंतों में संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है।